सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी 8 मई को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 73,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 22,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.89% की बढ़त है। वहीं मेटल इंडेक्स में 1.35% और मीडिया इंडेक्स में 1.25% की तेजी है।
आज से ओपन हो रहे 2 IPO
आज से 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO TBO टेक लिमिटेड और आधार हाउसिंग फाइनेंस ओपन हो रहे हैं। इसमें 10 मई तक निवेश का मौका है। वहीं इंडेजीन लिमिटेड के IPO का आज आखिरी दिन है।
TBO टेक लिमिटेड
TBO टेक लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,550.81 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹400 करोड़ के 4,347,826 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹1,550.81 करोड़ के 16,856,623 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 8 मई से 10 मई तक बोली लगा सकेंगे। 15 मई को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। आधार हाउसिंग फाइनेंस
आधार हाउसिंग फाइनेंस इस IPO के जरिए ₹3,000 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹1,000 करोड़ के 31,746,032 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹2,000 करोड़ के 63,492,063 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 8 मई से 10 मई तक बोली लगा सकेंगे। 15 मई को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
कल शेयर बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 7 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 383 अंक की गिरावट के साथ 73,511 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 140 अंक की गिरावट रही, ये 22,302 के स्तर पर बंद हुआ था।