सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: NCP शरदचंद्र पवार के चीफ शरद पवार का कहना है कि उनकी पार्टी ही असली NCP है। आजतक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कोई भी कह सकता है असली NCP हम हैं। लेकिन लोगों को पता है कि NCP किसने बनाई, किसने इन्हें मंत्री बनाया। लोग इन पर हंस रहे हैं। हम बीजेपी के खिलाफ लड़े और जीते, अब वे (अजित पवार) बीजेपी के साथ खड़े हैं।

शरद पवार ने आगे कहा कि कुछ अवसरवादी लोग अब वो बीजेपी के साथ खड़े हैं। ये लोग मुझे कहते थे कि अगर हम नहीं जाएंगे तो हम पर ईडी एक्शन लेगा।

उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा कि मोदी का जो करिश्मा पहले था, अब वैसा नहीं रहा। महाराष्ट्र में कम से कम 50 प्रतिशत सीटें हम जीतेंगे।

शरद पवार का कहना है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में कम से कम 50 प्रतिशत सीटें जीतेगी।

भाजपा ने ED-CBI का इस्तेमाल करके पार्टी तोड़ी है

शरद पवार का कहना है कि भाजपा ने ED का इस्तेमाल करके कुछ ऐसे कदम उठाए जिसकी वजह से हमारे साथी उनके कहने पर चले गए। BJP को मालूम था कि महाराष्ट्र में वो नहीं जीत सकते इसलिए ED, CBI का इस्तेमाल कर ये कदम उठाए गए। महाराष्ट्र में जो हुआ है, लोगों को ये बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। लोगों को डराकर साथ में लाना पसंद नहीं किया जा रहा है।

सुप्रिया बोलीं- भाजपा शरद पवार को खत्म करना चाहती है

पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि भाजपा शरद पवार को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहती है। बारामती लोकसभा सीट से उनके खिलाफ भाभी सुनेत्रा पवार को उतारना भाजपा की चाल है।

सुप्रिया ने कहा- सुनेत्रा मेरे बड़े भाई (अजित पवार) की पत्नी हैं और बड़ी भाभी को मां समान माना जाता है। पवार परिवार के अंदर की लड़ाई से भाभी सुनेत्रा के प्रति मेरा सम्मान कम नहीं होगा। वह हमेशा मेरे लिए मां जैसी ही रहेंगी।

NCP अजित गुट ने 30 मार्च को डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को बारामती से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसी सीट से NCP शरद गुट ने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को टिकट दिया है।

सुप्रिया बारामती से तीन बार की सांसद हैं। उन्होंने पहली बार 2009 में चुनाव जीता था। फिर 2014 और 2019 में यहां से जीत दर्ज की। अजित, शरद पवार के भतीजे हैं। इस रिश्ते से वे सुप्रिया के भाई और सुनेत्रा भाभी हैं।