लाहौर । पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। शहजाद चाहते हैं कि अगर उनकी बायोजिक बनी तो उसमें अभिनेता ब्रैड पिट उनकी भूमिका निभाएं। इससे पहले शहजाद ने आरोप लगाया था कि टीम में उनकी वापसी गेंदबाजी कोच वकार युनूस के कारण नहीं हो पा रही है।
शहजाद ने अंतिम बार साल 2019 में श्रीलंका के खिलाफ लाहौर में एक टी20 मैच खेला था। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर है। शहजाद की इस इच्छा से वह ट्रोल भी हुए हैं। एक ट्विटर यूजर ने सवाल उठाया , क्या शहजाद ब्रैड पिट को फीसी दे पायेंगे? वहीं ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्रैड पिट उन्हें जानता भी नहीं होगा।
गौरतलब है कि शहजाद ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में हुए एकदिवसीय मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया थ। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टी20 के लिए शामिल किये गये थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला। शहजाद ने अपने अब तक के करियर में 13 टेस्ट 81 वनडे में 2605 और 59 टी20 खेले हैं।