सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए जनरल इलेक्शन में किसी पार्टी को बहुमत (134 सीट) नहीं मिला। अब सरकार बनाने के लिए नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) समीकरण तैयार कर रही हैं।
इस बीच सोमवार को PPP की बैठक हुई। समा टीवी के मुताबिक पार्टी के नेताओं का कहना है कि उन्हें नवाज की पार्टी के साथ नहीं जाना चाहिए। एकतरफ जहां पंजाब से पार्टी नेताओं ने PML-N के साथ जाने पर जोर दिया। वहीं, बाकी नेताओं ने इसके खिलाफ सलाह दी है। आज पार्टी की मीटिंग फिर होगी।
सोमवार शाम ‘जियो न्यूज लाइव’ की रिपोर्ट में नया दावा सामने आया। इसके मुताबिक- दोनों पार्टियां पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर विचार कर रही हैं। इसके तहत पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल शाहबाज शरीफ और 2 साल बिलावल भुट्टो जरदारी वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री रहेंगे।
2013 में बलूचिस्तान प्रांत में किसी को बहुमत नहीं मिला था। तब PML-N और नेशनल पार्टी (NP) ने मुख्यमंत्री पद के लिए इसी तरह का समझौता किया था।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं।
सबसे पहले देखिए पाकिस्तान चुनाव के नतीजे…
38 मिनट पहले
शाहबाज बोले- हमने मुल्क की भलाई के लिए राजनीति को कुर्बान किया
शाहबाज शरीफ ने कहा- इमरान संसद में सीक्रेट दरवाजे से दाखिल होते थे ताकि उन्हें किसी से हाथ न मिलाने पड़े। हमने मुल्क की भलाई के लिए राजनीति को कुर्बान कर दिया। PTI सरकार ने देश को कंगाली के दरवाजे पर ला दिया था।
शाहबाज ने आगे कहा- हम 2018 में चुनाव हार गए थे। इसके बाद हम संसद हाथ पर काला कपड़ा बांधकर पहुंचे थे। सबको पता है कि उन चुनावों में धांधली हुई थी। लेकिन हमने संसद को आग लगाने या जनता को सविनय अवज्ञा करने जैसा कोई भाषण नहीं दिया। हमने देश को आगे रखते हुए अपने राजनीतिक मतभेद को अलग कर दिया।
49 मिनट पहले
शाहबाज बोले- हमारे पास नेशनल असेंबली की 80 सीटें
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहबाज शरीफ ने कहा- हमारे पास नेशनल असेंबली में 80 सीटे हैं। निर्दलीयों ने हमारा साथ दिया है।
50 मिनट पहले
शाहबाज बोले- दुनिया को हम पर हसने का मौका नहीं देना है
शाहबाज ने कहा- वो कौनसी हुकुमत थी, जिसने आतंकियों को जेल से आजाद कराया। पाकिस्तान की अवाम को इसका जवाब मिलना चाहिए। हमें रंजिशों को मुहब्बतों में बदलना है। हमें दुनिया को जग-हसाई का मौका नहीं देना है।
53 मिनट पहले
शाहबाज बोले- इमरान ने कभी मिलकर काम नहीं किया
शाहबाज शरीफ ने इमरान खान का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। शाहबाज ने कहा कि खान ने कभी मिलकर पाकिस्तान के लिए काम नहीं किया। जब भारत ने हमला किया और कश्मीर में हालात बिगड़े तो वो हमसे बात करने नहीं आए। वो विपक्ष के साथ नहीं बैठे।