आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका से कनाडा में पहुंचा भारत को गीदड़ भभकियां देना वाला सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पूरी तरह से डरा हुआ है। अपनी सुरक्षा को लेकर उसे अपनों पर भी भरोसा नहीं है। यही वजह है कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने लिए निजी सुरक्षा ले ली है। वह निजी गार्डों के घेरे में कनाडा के अलग-अलग शहरों में घूम रहा है।

हैरानी की बात तो यह है कि खालिस्तान और सिखों की बात करने वाला आतंकी पन्नू खुद ही अपने सुरक्षा गार्डों के माध्यम से सिख मर्यादा की धज्जियां भी उड़ा रहा है। आतंकी पन्नू की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उसके निजी गार्ड मर्यादा की तौहीन कर रहे हैं। पन्नू कनाडा में एक अरदास में शामिल होकर खुद को अपना सिर ढांप कर खड़ा है, लेकिन उसके विदेश सुरक्षा गार्ड नंगे सिर अरदास में उसके आसपास खड़े हैं।

जनमत संग्रह के लिए कनाडा पहुंचा

खालिस्तानी आतंकी लंबे अरसे से अमेरिका के किसी गुप्त स्थान पर छुपा हुआ था। वहीं पर भारत विरोधी वीडियो जारी कर रहा था। अचानक 10 सितंबर को जब एक स्कूल उनके जारी पोस्टरों पर आपत्ति दर्ज करते हुए उन्हें हाल देने के मना कर दिया तो वह सरी के एक गुरुघर में रेफंरेंडम करवाने के लिए कनाडा में पहुंच गया। कनाडा में वह निज्जर की हत्या के बाद इतना घबराया हुआ था कि निजी सुरक्षा से बाहर नहीं निकला।

गुरुद्वारे के बाहर पार्किंग में मारी गोलियां आतंकी हरदीप निज्जर की 2 जुलाई को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरी स्थित गुरुनानक सिख गुरुद्वारा के पास 2 अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निज्जर इस गुरुद्वारे का प्रधान भी था। वह गुरुद्वारे से बाहर पार्किंग में अपनी कार में था। इसी दौरान 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए और फायरिंग शुरू कर दी। निज्जर को कार से बाहर निकलने तक का समय नहीं मिला और वहीं उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, कनाडा पुलिस ने इस मामले में 2 पंजाबी और एक चीनी युवक को पकड़ा। हालांकि, इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई थी।