सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 9 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 806 गिरकर 72,659 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 264 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है, ये 22,038 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और केवल 4 में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑटो के शेयर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स के शेयर्स में गिरावट है। निफ्टी ऑटो में 0.95% की है।
हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी
टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 2024 की चौथी तिमाही के पॉजिटिव नतीजों के बाद करीब 6% की तेजी देखने को मिली। हालांकि, दोपहर 1:13 बजे यह 3.26% की तेजी के साथ 4,764 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18% बढ़कर 1016.05 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 858.93 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। यहां देखें पूरा रिजल्ट
TBO टेक और आधार हाउसिंग फाइनेंस के IPO में निवेश का मौका
TBO टेक लिमिटेड: TBO टेक लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,550.81 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹400 करोड़ के 4,347,826 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹1,550.81 करोड़ के 16,856,623 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
आधार हाउसिंग फाइनेंस: आधार हाउसिंग फाइनेंस इस IPO के जरिए ₹3,000 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹1,000 करोड़ के 31,746,032 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹2,000 करोड़ के 63,492,063 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इन दोनों IPOs के लिए 10 मई तक बोली लगा सकेंगे। 15 मई को कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
IPO से जुड़ी
कल फ्लैट बंद हुआ था शेयर बाजार
शेयर बाजार में कल यानी 8 मई को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 45 अंक की गिरावट के साथ 73,466 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 22,306 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में ही तेजी देखने को मिली थी।
BSE पर 2,133 शेयर चढ़े और 1,661 शेयर गिरे। 132 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं ऑयल और गैस में सबसे ज्यादा 1.7% की तेजी आई। ऑटो इंडेक्स 1.56% चढ़ा। एनर्जी 1.54% और मेटल 1.48% चढ़ा। वहीं निफ्टी बैंक में 0.55% की गिरावट रही।