सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (22 मई) को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 74,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा तेजी है। ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL के शेयर में आज 15.30 रुपए (4.79%) की गिरावट देखने को मिल रही है। इसका शेयर दोपहर 2:08 बजे 303.90 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
ग्लोबल मार्केट में बना हुआ है दबाव
मंगलवार को अमेरिकी बाजार में भी मामूली बढ़त देखने को मिली थी। डाओ जोंस 0.17% गिरकर 39,872 पर बंद हुआ था। वहीं S&P 0.25% चढ़कर 5,321 पर और नैस्डेक 0.22% चढ़कर 16,832 पर बंद हुआ था।
वहीं एशियाई मार्केट में भी आत दबाव दिख रहा है। चाइना के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.18% की मामूली बढ़त है। वहीं जापान के निक्केई इंडेक्स में आज गिरावट है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है।
आज से औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका
औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 22 मई से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 27 मई तक बोली लगा सकेंगे।
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 39 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹364-₹383 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹383 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,937 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 507 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,181 इन्वेस्ट करने होंगे।
कल बाजार में हुआ था फ्लैट कारोबार
इससे पहले कल यानी 21 मई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 52 अंक फिसलकर 73,953 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 27 अंक की बढ़त रही। ये 22,529 के स्तर पर बंद हुआ था।