सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 28 मई को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 220 अंक फिसलकर 75,170 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट रही। ये 22,888 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 76,009 का हाई बनाया। वहीं, निफ्टी ने 23,110 का स्तर छुआ। हालांकि बाद में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था।
रिजल्ट के बाद LIC के शेयर में गिरावट
LIC के शेयर में आज गिरावट देखने को मिली है। इसका शेयर 22.05 रुपए (2.13%) की गिरावट के साथ 1,014 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले कल यानी 27 मई को LIC ने अपने तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए थे।
वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 2.5% बढ़कर 13,762 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹13,427 करोड़ रहा था।
30 मई को ओपन होगा ऐम्ट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO
इस महीने 30 मई को ऐम्ट्रॉन इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिडेट का SME इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ओपन होगा। इसमें 3 जून तक निवेश करने का मौका रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 4 जून को किया जाएगा। वहीं शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग 6 जून को होगी।
कल ऑल टाइम हाई बनाकर गिरा था बाजार
इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 76,009 का हाई बनाया। वहीं, निफ्टी ने 23,110 का स्तर छुआ। हालांकि, आज बाजार ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 19 अंक की गिरावट के साथ 75,390 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 24 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था।