सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय स्टेट बैंक (भोपाल सर्कल) की अधिकारी सहकारी साख समिति मर्यादित, भोपाल द्वारा 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को संस्था की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन समन्वय भवन, एपेक्स बैंक बिल्डिंग,टीटी नगर, भोपाल में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से अपने 45वें वर्ष में प्रवेश की ऐतिहासिक यात्रा की ओर कदम बढ़ाया है।
इस मल्टी स्टेट सहकारी समिति के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 4500 से अधिक सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष सुरेश बाबू मीणा ने बताया कि वार्षिक आम सभा को दो सत्रों में विभाजित किया गया है —
1. पहला सत्र वैधानिक औपचारिकताओं के लिए
2. दूसरा सत्र सदस्यों एवं सेवाओं के विस्तार पर केंद्रित विचार-विमर्श हेतु
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से सदस्यगण सहभागिता करेंगे। समिति द्वारा इस बार सदस्यों के हितों, सेवाओं के विस्तार एवं नवीन योजनाओं पर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति की ओर से व्यापक तैयारियाँ की गई हैं और सदस्यों को आमंत्रित किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर संस्था की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा को और सशक्त करें।
#एसबीआई #सहकारीसमिति #वार्षिकसभा #क्रेडिटसोसाइटी #बैठक #12जुलाई #वित्तीयविकास