चंड़ीगढ़। पूर्व हॉकी खिलाड़ी रहे संदीप सिंह हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के नये अध्यक्ष बने हैं। संदीप सिंह को रविवार को हरियाणा ओलंपिक भवन में हुए मतदान में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह अभी हरियाणा के खेलमंत्री भी हैं। संदीप के सामने में कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं था, जिसके कारण वह निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं।
वहीं पूर्व विधायक मनीष ग्रोवर को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष और देवेंद्र सिंह को महासचिव चुना गया है। इसके अलावा एसोसिएशन के 9 उपाध्यक्ष, 5 कार्यकारी सदस्य के साथ-साथ संयुक्त सचिव, जनरल सेक्टरी भी चुने गए हैं। संयुक्त सचिव के चुनाव में जगमिंद्र सिंह ,अनिल खत्री ,नीरज तोमर जीते हैं। वेदपाल, रानी तिवारी, सूरजपाल अम्मू, महेंद्र कुमार, राम निवास हुड्डा ,मोहम्मद शाइन, विक्रमजीत सिंह, विधायक असीम गोयल ओर अशोक मोर नए उपाध्यक्ष होंगे।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद सिंह ने कहा कि वह खेल मंत्री होने के कारण हमेशा कहते थे कि प्राइवेट एसोसिएशन या स्पोर्ट्स फेडरेशन को सरकार के साथ मिलकर चलना चाहिए। यही एसोसिएशन ओर फाउंडेशन टूर्नामेंट भी करवाती हैं जिससे खिलाड़ियों को लाभ होता है। इसलिए सबको साथ मिलकर चलना चाहिए क्योंकि आखिर में सबका लक्ष्य खिलाड़ियों के लिए काम करना होता है।