आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन ने माइक्रोसॉफ्ट जॉइन कर लिया है। वे कंपनी की नई एडवांस AI रिसर्च टीम को लीड करेंगे। सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने इसकी जानकारी दी। ऑल्टमैन के अलावा OpenAI के पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन और कुछ अन्य कर्मचारी भी माइक्रोसॉफ्ट जॉइन करेंगे।

सत्या नडेला ने कहा- ‘हम openAI के साथ अपनी पार्टरशिप के लिए कमिटेड हैं। हम एम्मेट शियर और OpenAI की नई टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हम इस खबर को भी शेयर करते हुए उत्साहित हैं कि सैम और ग्रेग अपने साथियों के साथ एक नई एडवांस AI रिसर्च टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे।’

OpenAI में अंतरिम CEO बने एम्मेट शियर

उधर, ट्विच के पूर्व CEO एम्मेट शियर OpenAI में अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑल्टमैन को हटाने के बाद मीरा मुराती को यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। रविवार रात को इसे लेकर कंपनी स्टाफ को एक इंटर्नल मेमो जारी किया।

इसमें बोर्ड डायरेक्टर एडम डी एंजेलो, हेलेन टोनर, इल्या सुतस्केवर, और ताशा मैककौली के साइन हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस मेमो को देखा है। मेमो में कहा- ‘OpenAI के मिशन को आगे बढ़ाने का एकमात्र रास्ता ऑल्टमैन के हटाना था और बोर्ड दृढ़ता से अपने फैसले पर कायम है।’

एम्मेट शियर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच के को-फाउंडर है

1983 में जन्मे एम्मेट शियर एक अमेरिकी हैं। शियर ने 2005 में येल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया था।

शियर ने 2003 में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच बनाया था और अगस्त 2011 में इस कंपनी के CEO बने थे।

2014 में अमेजन ने करीब 8 हजार करोड़ रुपए में ट्विच खरीद लिया। मार्च 2023 में शियर ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया।

सैम ऑल्टमैन को कंपनी हेडक्वार्टर बुलाया गया था

OpenAI CEO रहे सैम ऑल्टमैन और पूर्व प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन को रविवार को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में बुलाया गया था। मीरा मुराती और लीडरशिप टीम ने आगे की चर्चा के लिए उन्हें आमंत्रित किया था। ऑल्टमैन ने भी OpenAI गेस्ट बैज पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन दिया: पहली और आखिरी बार मैंने इनमें से एक को पहना है।