ITDC India e-Press / Agencies

आज दिनाँक 24.01.2022 को आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के निर्देशानुसार शहीद श्री मूलचंद कंवर (उप निरीक्षक), शहीद श्री विनोद कौशिक (उप निरीक्षक), शहीद श्री देवनाथ पूजारी (आरक्षक) और शहीद श्री रायसिंग मरकाम (आरक्षक) को उनके पूण्यतिथि में याद करते हुए जय स्तंभ चौंक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि इन वीर शहीद जवानों ने दिनाँक 24.01.2018 को ईरपानार के जंगल में 300 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों से लड़ते हुए राज्य की सुरक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूति देकर वीरगति को प्राप्त की है।

घटना दिनांक को कवानार-ईरपानार के मध्य जंगल में डीआरजी टीम के उपर त्रिपल लेयर एम्बुश के तीसरे और अंतिम हमला को मूहतोड़ जबाब देते हुए इन चारो रणबांकूर शहीद वीर जवानों ने नक्सलियों के नापाक इरादे को नेस्तनाबूद करते हुए बस्तर की सुरक्षा और शांति के लिये शहादत को प्राप्त किया हैं वहीं इस घटना के दौरान करीबन 15 जवान घायल भी हुए थे।

शहीदों की पुण्यतिथि में आईपीएस श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, एएसपी श्री नीरज चन्द्राकर, डीएसपी श्री अनूज कुमार, डीएसपी श्री लोकेश बंसल, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, आरआई दीपक साव, निरीक्षक श्री तोपसिंह नवरंग, निरीक्षक श्री मनोज कुमार, निरीक्षक श्री आकाश मशीह सहित जिला नारायणपुर के जनप्रतिनिधि, मीडिया बंधु, आम नागरिक, शहीद परिवार और पुलिस के जवानों सहित सैकड़ो लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।