सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में 37 मिनट तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि UP के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हो गई है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।
PM ने UP के CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। हम देश को झुकने नहीं देंगे। इंडी अलायंस कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है।
PM के साथ 3 राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। इनमें UP के CM योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल थे।
PM का एक हफ्ते में यह दूसरा UP दौरा है। इससे पहले 31 मार्च को मेरठ में PM मोदी ने चुनावी ऐलान के बाद पहली रैली की थी। सहारनपुर से PM गाजियाबाद जाएंगे। यहां रोड शो करेंगे।
प्रधानमंत्री बोले-10 साल में जो किया, ये तो सिर्फ ट्रेलर है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी गरीबों के सपनों को तोड़ते हैं। आपको लुटते हैं। मैं आपके बेटे बेटियों को बचाने के लिए गालियां खा रहा हूं। मोदी को धमकी दी जा रही है। मेरे देशवासियों यह मोदी है, जो पीछे नहीं हटेगा। 10 साल में जो मोदी ने किया है। ये तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है।
12:41 PM
6 अप्रैल 2024
मोदी बोले- मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती है। आपने मेरा काम देखा है। हर पल देश के नाम। मैं आपको कहता हूं कि 24X7 और 2047 तक मोदी का हर पल आपके नाम, देश के नाम है। इसलिए मोदी कहता है कि आपका सपना मोदी का संकल्प है।
मैं करप्शन पर प्रहार कर रहा हूं, तो यह आपके बेहतर भविष्य के लिए है। भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को लूटते हैं। अधिकारों को रोकते हैं।
आपका बेटा नौकरी के लिए योग्य है, उसकी जगह किसी और को नौकरी दे दी जाए, तो आपका क्या होगा? मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं।
12:38 PM
6 अप्रैल 2024
मोदी बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और थोड़े हिस्से में वामपंथी हावी
पीएम मोदी ने कहा कि यहां के दो लड़कों की, जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है। उसे फिर से रिलीज किया है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे। जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। दिग्गज महात्मा गांधी का नाम जुड़ा हुआ था।
आज देश एक स्वर से कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों को पहले समाप्त हो चुकी है। आज जो कांग्रेस बची है, उसके पास कोई नीति नहीं है। कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है। आज की कांग्रेस भारत की आकांक्षाओं से कट चुकी है। उनके घोषणा पत्र में वहीं सोच झलकती है, जो आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और थोड़े हिस्से में वामपंथी हावी हो चुके हैं। कांग्रेस दूर-दूर तक दिखाई दे रही है।