सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल /   नई दिल्ली   :  सहारा ग्रुप की कंपनी सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्थित अपनी प्रमुख संपत्तियों को बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी है। इसमें महाराष्ट्र के एम्बी वैली और लखनऊ में सहारा शहर जैसी अचल संपत्तियां शामिल हैं। यह संपत्ति बेचने की याचिका अदालत में 14 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। सहारा समूह ने अपने अंतरिम आवेदन में बताया कि विभिन्न आदेशों के पालन के बाद ही समूह अपनी कुछ चल और अचल संपत्तियों को बेच पाने में सक्षम हुआ है। इन संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त राशि सीधे सेबी-सहारा ‘रिफंड’ खाते में जमा कर दी गई है। याचिका में उल्लेख किया गया है कि कुल 24,030 करोड़ रुपये की मूल राशि में से सहारा समूह ने लगभग 16,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की बिक्री करके अर्जित किया है।

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के नवंबर 2023 में निधन के बाद समूह के निर्णयकर्ता नहीं रहे। इस परिस्थिति में, समूह ने यह निर्णय लिया कि निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए संपत्तियों को अधिकतम मूल्य पर शीघ्र बेच दिया जाए। इसका उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों का पालन करना और समूह के दायित्वों को पूरा करना है। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद, अदाणी प्रॉपर्टीज को ये संपत्तियां हस्तांतरित की जाएंगी। इससे न केवल सहारा समूह की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि निवेशकों को भी रिफंड राशि प्राप्त करने में तेजी आएगी।

#सहारा #अदाणी #संपत्ति_बिक्री #SC #निवेशक