सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : अनिल अंबानी की कंपनियों रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट पर बंद हुए। निवेशकों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि पिछले समय में ईडी की छापेमारी और 17,000 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले ने इन शेयरों पर भारी दबाव डाला था।
हाल ही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अरावली पावर कंपनी के खिलाफ मुकदमा जीता, जबकि रिलायंस पावर ने भूटान की कंपनी के साथ जॉइंट वेंचर किया। इन सकारात्मक घटनाओं के चलते मंगलवार के बाद बुधवार को दोनों शेयरों में फिर 5-5 फीसदी की तेजी देखी गई।
बीएसई पर बुधवार को रिलायंस पावर का शेयर 2.27 रुपये या 5% की तेजी के साथ 47.70 रुपये पर बंद हुआ, वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 13.75 रुपये या 5% उछलकर 289.25 रुपये पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे बहाल हो रहा है। पिछले दिनों ईडी की छापेमारी के बाद कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आई थी और कई दिन लोअर सर्किट लगा। अब मिले सकारात्मक संकेतों से मार्केट में स्थिरता आई है।
इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है और बाजार विशेषज्ञ इसे अनिल अंबानी समूह के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।
#RPower #RInfra #अनिलअंबानी #अपरसर्किट #शेयरबाजार