क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक अच्छे  बल्लेबाज जरुर हैं पर उनमें नेतृत्व क्षमता नहीं है। मैकुलम ने हालांकि रूट को एक अद्भुत व्यक्ति और एक उत्कृष्ट क्रिकेटर बताया है। मैकुलम ने कहा कि एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के पास कई अवसर आये थे पर वह उनका लाभ नहीं उठा पाया।

मैकुलम ने कहा, मुझे लगता है कि रूट एक अद्भुत व्यक्ति है, एक उत्कृष्ट क्रिकेटर है और वे उसके बारे में एक बहुत अच्छे नेता के रूप में बात करते हैं। मैंने इसे वास्तव में नहीं देखा है। इंग्लैंड के पास कई अवसर थे पर वे उन्हें पकड़ नहीं पाये। इस कारण टीम का पर्याप्त मजबूत नहीं होना भी रहा जिससे थोड़ा भी दबाव पड़ने पर टीम ढ़ह गयी।

मैकुलम ने यह भी कहा कि रूट विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में कहीं नहीं है क्योंकि वह मैच को अपनी पकड़ से दूर जाने देता है। मैकुलम ने कहा, मेरे अनुसार नेतृत्व केवल एक कप्तान के रूप में सही समय पर सही फैसला लेने में सक्षम होने के बारे में ही नहीं है , इसमें मैच पर अपनी पकड़ बनाना भी शामिल है। वहीं रूट इसमें विश्व के अन्य कप्तानों के सामने कहीं नहीं ठहरते।