मुम्बई । पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर के अनुसार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जाफर ने कहा है कि ऐसे ही खेलते रहे तो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रनों से आगे निकल सकते हैं। रूट के 121 टेस्ट मैचों में अभी 10,458 रन हैं जबकि सचिन के 15 हजार से करीब रन हैं। रुट ने पांच मैचों की लंबी टेस्ट श्रृंखला में 737 रन बनाये हैं।
जाफर के अनुसार रुट अगर अगले 5-6 साल तक खेलें तो वह सचिन का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। जाफर ने कहा, वह ऐसा कर सकता है क्योंकि वह अभी केवल 31 वर्ष के हैं।
बर्मिंघम टेस्ट में जीत के साथ रूट ने हाशिम अमला और माइकल क्लार्क की बराबरी करते हुए टेस्ट में 28 शतक पूरे की। उन्होंने टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने के साथ ही विराट कोहली और स्टीव स्मिथ को भी पछाड़ दिया जिनके 27 टेस्ट शतक हैं।