एजबेस्टन । टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने के अलावा कप्तान के तौर पर अपनी लगातार 19 जीत दर्ज की है। वहीं अब वह कप्तान के तौर पर अब वह लगातार सबसे अधिक जीत दर्ज करने का ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। पोंटिंग के नाम सबसे अधिक 20 मैच जीतने का रिकार्ड है।
रोहित नया कप्तान बनने के बाद से ही अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। पोंटिंग ने बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में लगातार 20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
रोहित की 19 जीत की बात करें, तो इसमें 14 टी20, 3 एकदिवसीय और 2 टेस्ट मैच शामिल है। नों इंग्लैंड के खिलाफ हुए 5वें टेस्ट में वे कोरोना संक्रमण के कारण नहीं उतरे थे। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी। रोहित का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को पांच खिताब जिताये हैं। वहीं दूसरी नंबर पर महेन्द्र सिंह धोनी हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 बार खिताब जीता है। रोहित का टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अब तक खेले 30 में से 26 मुकाबले जीत जीते हैं।