ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा पुराना बस स्टैंड में होलिका दहन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजन पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ होलिका दहन कर शालीनता के साथ होली पर्व मनाने की अपील करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कोरबा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सुभाष अग्रवाल, छेदीलाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल एवं विभिन्न समाज के प्रबुद्ध गणमान्य उपस्थित रहे।

कोरोना काल में होली का रंग फीका पड़ गया था, लेकिन इस बार की होली में उत्साह और उमंग कई गुना ज्यादा है। इसकी एक खास वजह कोरोना संक्रमण का शिथिल हो जाना है। रंगो का त्यौहार होली पर्व के एक दिन पहले गुरूवार को होलिका दहन का उत्साह देखने का मिला।

जगह-जगह होलिका का दहन किया गया। खास तौर पर इस मौके पर बच्चों की भागीदारी अधिक रही। पूर्व में खुशियां बिखेरते हुए शाम से ही चेहरे में रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शुक्रवार को पूरे दिन रंगों की बरसात के साथ फाग गीतों की सरगर्मी से महफिल महपिुल नगाड़ों की धुन में जमी रहेगी। फागुनी वासंती रंग लेकर आई होली उत्सव से लोगों में जमकर मस्ती का माहौल देखा जा रहा है।

ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ फाग गीतों की चौतरफा गूंज सुनाई दे रही रही है, होलिका दहन के दौरान लोगों ने जमकर अबीर व गुलाल उड़ाए और डीजे व ढोल नगाड़े की थाप पर फगुआ गीत गाते हुए जमकर मौज मस्ती की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ लोग खुलकर एक-दूसरे से मिले। जब तक होलिका जलती रही मस्ती, उल्लास और हंसी ठिठोली का दौर चलता रहा।

शहरी क्षेत्र के अलाव उपनगरीय क्षेत्र दीपका, बांकीमोंगरा, करतला, चैतमा, पाली, पसान, तुमान, मोरगा, जमनीपाली, बालको में भी होली उत्सव का उत्साह देखा जा रहा है।