सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा के प्रभारी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) अशोक साहू ने 17 मार्च(रविवार) को छिंदवाड़ा पहुंचकर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। और चुनावी रणनीति तैयार कर प्रत्याशी विवेक साहू के पक्ष में प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

वहीं 6अप्रैल को छिंदवाड़ा में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और सभी सामाजिक बंधुओं को एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। इसके पश्चात पिपरिया पहुंचकर सामाजिक बैठक ली। वहां भी पार्टी (भाजपा) और सामाजिक चर्चाएं की।

इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री बाबूलाल साहू एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय साहू (संजू भैया) मौजूद रहे। सामाजिक चर्चाओं में अपने-अपने मार्गदर्शन दिए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक में प्रकाश साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,अशोक साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यमन साहू जिला अध्यक्ष, दीपक साहू, जिला युवा अध्यक्ष, संजू साहू प्रदेश उपाध्यक्ष आदि काफी लोग उपस्थित रहे। पिपरिया में मीटिंग में मुख्य रूप से प्रयागराज, महेंद्र साहू, संदीप साहू नगर अध्यक्ष प्रगति मंडल पिपरिया, संदीप साहू युवा समाजसेवी ,अमित साहू सचिव, अभिषेक साहू, बंटी साहू, पप्पू साहू, मुन्ना साहू ,अंकित साहू, बबलू साहू, भगवान साहू, जितेंद्र साहू, अमन साहू, गुड्डू साहू, संतोष साहू, पवन साहू, संतोष साहू, सोनू साहू, मुकेश साहू, देवी साहू, अनिल साहू, घनश्याम साहू, बंटी साहू, दिनेश साहू, अभिषेक साहू, कमलेश साहू, माखन साहू, राजेश साहू, लालन साहू एवं प्रगति मंडल के समस्त पदाधिकारी व गणमान्य सामाजिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे।