सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। बतौर वित्त मंत्री सीतारमण का ये छठा बजट है।

संसद भवन पहुंचने से पहले वित्त मंत्री अपने दोनों राज्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीतारमण का मुंह मीठा कराया।

वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचीं तो उनके हाथ में लाल रंग के बैग में बजट टैबलेट था। निर्मला खुद नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। बजट की कॉपी एक ट्रक से लाई गई।

11 बजे बजट भाषण शुरू हुआ तो वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ राम मंदिर का भी जिक्र किया। इस पर मेज की थप-थपाहट से हॉल गूंज उठा।

तस्वीरों में देखें बजट के दिन के मोमेंट्स…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मुंह मीठा कराया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंचीं, तब यहां बारिश हो रही थी। सुरक्षाकर्मी उनके लिए छाता लेकर आए।

सीतारमण लाल रंग के बैग में बजट टैबलेट लेकर आई थीं। उन्होंने अपनी बजट टीम के साथ मीडिया को बजट टैब दिखाया। ये इनका चौथा पेपर-लेस बजट है।

बजट से जुड़ा डॉक्यूमेंट एक ट्रक में कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन लाया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि बजट की कॉपी सभी सांसदों को दी जाएगी।

2019 से लेकर 2024 तक निर्मला सीतारमण की अलग-अलग तस्वीरें। 2019 में वे गुलाबी साड़ी में दिखी थीं। इस बार वे नीली साड़ी में दिखीं।

सोनिया गांधी बजट सेशन में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने गुलाबी साड़ी के साथ ब्लैक ओवर- कोट पहना हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लैक कुर्ता पहनकर संसद पहुंचे। उसके ऊपर उन्होंने क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने कहा कि ये देश के निर्माण का बजट है।

अंतरिम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की।