ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर ।   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पिडिता  रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके ही मोहल्ले के रहने वाले मंगल मानिकपुरी से वर्ष 2015 से जान पहचान थी जो शादी का झांसा देकर कई बार शारिरिक संबंध बनाया है और शादी करने के लिये कहने पर मारपीट करता है कि रिपोर्ट पर धारा 376 (2)(हृ),323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया बाद  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर  व अति. पुलिस अधीक्षक शहर  उमेश कश्यप के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी  सुनील तिर्की द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी पता तलाश प्रारंभ की गई पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था

जिसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी फिर जरिये मुखबीर सूचना मिली की आरोपी मंगल मानिकपुरी अपने घर में छुपा हुआ है मुखबीर की  सूचना पर फरार आरोपी मंगल मानिकपुरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और  पुछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार  कर  न्यायिक रिमांड  पर भेजा गया है