सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ‘केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। अठावले ने चुनाव जीतने पर भाजपा के संविधान बदलने को लेकर राहुल के दावे पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने बार-बार दावा किया है कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार इन आरोपों का खंडन किया है। राहुल को बार-बार ऐसा दावा करने से रोका जाना चाहिए और उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई होनी चाहिए।
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
11:17 AM
9 मई 2024
बसपा ने कुशीनगर और देवरिया से प्रत्याशी का ऐलान किया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और देवरिया से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से संदेश यादव उर्फ मिनिस्टर को टिकट दिया है।
स्मृति ने प्रियंका-राहुल को डिबेट की चुनौती दी
यूपी के अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिबेट की चुनौती दी है। स्मृति ने कहा कि राहुल-प्रियंका अपना चैनल, एंंकर, मुद्दा, जगह, समय और तारीख चुनें। हम बहस के लिए तैयार हैं। दोनों भाई-बहन के लिए भाजपा का एक प्रवक्ता ही काफी है। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। किसमें कितना दम है, पता चल जाएगा।
स्मृति के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया। सुप्रिया ने कहा- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बात करने का आपका (स्मृति) कद नहीं है। मैं आपको मेरे साथ डिबेट करने की चुनौती देती हूं। जगह आपकी, दिन आपका, एंकर आपका और मुद्दा भी आपका। है हिम्मत?
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने बुधवार को यूपी के रायबरेली में कहा था कि PM मोदी देश से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। उन्होंने अपने खरबपति दोस्तों की मदद से मीडिया को खरीद लिया है। इसी को लेकर स्मृति ने उन्हें चैलेंज किया है।