आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से भारतीय मूल के कैंडिडेट विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अब वक्त आ गया कि व्हाइट हाउस में एक CEO रखा जाए। उन्होंने कहा- मैनें मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनियां बनाई हैं। मुझे लगता है कि अब व्हाइट हाउस में भी एक CEO होना चाहिए।
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रामास्वामी ने कहा कि मैं रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की राह पर हूं। 6 महीने पहले, इस देश के ज्यादातर लोग जानते तक नहीं थे कि मैं कौन हूं। वहीं, अब मैं नेशनल एवरेज पोलिंग में तीसरे नंबर पर हूं।
‘यूक्रेन ने 11 पार्टियों को बैन किया’ रामास्वामी ने कहा है कि अगर वो चुनाव जीते तो जंग लड़ने के लिए यूक्रेन को दिए जाने वाले फंड में कटौती करेंगे। यूक्रेन पर पहले दिए बयानों का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पुतिन तानाशाह हैं को यूक्रेन भी भला नहीं है।
रामास्वामी ने कहा यूक्रेन में 11 विपक्ष की पार्टियों पर बैन लगा है, जिसका राष्ट्रपति पिछले हफ्ते ही अपने ही देश में एक नाजी की तारीफ कर रहा था। रामास्वामी ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वॉशिंगटन को धमकी देते हुए कहा, जब तक उसे फंड नहीं मिलेगा, तब तक वह यूक्रेन में जनरल इलेक्शन नहीं कराएगा।
ये चुनाव मेरे और ट्रम्प के लिए नहीं अमेरिका के लिए
अरबपति रामास्वामी ने कहा, मेरा नॉमिनेशन मेरे या ट्रम्प के बारे में नहीं है। यह नॉमिनेशन अमेरिका के लिए है। सोशल मीडिया पर पूछे एक सवाल के जवाब में रामास्वामी ने कहा, कैंडिडेट निक्की हेली टिकटॉक बैन करने की मांग करती हैं पर वो अपने प्रचार में इस मंच का इस्तेमाल करती हैं। निक्की हेली खुद की बेटी टिकटॉक यूज करती है।
रामास्वामी बोले हमें इस देश में बदलाव लाने के लिए इलेक्शन जीतना होगा। मैं भारी जीत हासिल कर देश के युवाओं तक पहुंचना चाहता हूं ताकि, हम 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाने जैसी पॉलिसी ला सकें।
बच्चों की देखभाल के लिए 83 लाख सैलरी देंगे रामास्वामी
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी अपने दो बच्चों की देखभाल के लिए नैनी की तलाश कर रहे हैं। भारतीय मूल के बिलेनियर ने इसके लिए एक रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर ऐड दिया है।
ऐड में बताया गया है कि सिलेक्टेड कैंडिडेट को 1 लाख डॉलर यानी करीब 83 लाख रुपए सैलरी दी जाएगी। अमेरिकी मीडिया बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, ये जॉब EstateJobs.com पर लिस्ट की गई है।
हफ्ते में एक दिन मिलेगी छुट्टी
जॉब के डिस्क्रिप्शन में इसे हाई प्रोफाइल फैमिली ज्वॉइन करने का अच्छा मौका बताया गया है। फैमिली एडवेंचर्स में शामिल होते हुए बच्चों की ग्रोथ और डेवलपमेंट में योगदान देना होगा। नैनी को विकली रोटेशनल शेड्यूल के हिसाब से काम करना होगा और हफ्ते में 1 दिन छुट्टी मिलेगी।