सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। बीते 9 वर्षों में यह 16वीं बार है जब उसे पैरोल या फरलो मिली है। मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरे के लिए रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार, राम रहीम के काफिले में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। जेल से निकलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में उसका काफिला हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय पहुंचा।
राम रहीम हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों में सजा काट रहा है। उसे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, जिसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
इस बार भी पैरोल मिलने के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमानुसार दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
#राम_रहीम #पैरोल #डेरा_सच्चा_सौदा #रोहतक_जेल #हरियाणा #देश_समाचार #सिरसा #ब्रेकिंग_न्यूज