सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 31 में विधायक भगवानदास सबनानी ने सीसी रोड एवं पेविंग ब्लॉक के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया। 13 लाख 54 हजार से क्षेत्र की पत्रकार कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण एवं चक्की चौराहे के पास पेविंग ब्लॉक का कार्य किया जाएगा, कार्य के हो जाने से आने जाने की सुविधा के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। जनता को संबोधित करते हुए सबनानी ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को तीव्र गति के साथ किया जा रहा है, बारिश शुरू होने से पहले कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे जिससे बारिश के पानी के कारण जल भराव की स्थिति ना बने।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल जोन अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद ब्रजुला सचान मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल प्रमोद पोलघनटलवार गुंजन मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय विशाल सपकाले मनीष भदौरिया तृप्ति भरद्वाज सुनीता सोनी विमला विश्वकर्मा नंदू घोड़के संदीप माथुर नेतराम जाटव सूरज बाई एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#विधायकसबनानी #भूमिपूजन #सीसीरोड #पेविंगब्लॉक #विकासकार्य #भोपाल #मध्यप्रदेश #जनसुविधा #स्थानीयविकास #नगरविकास