सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मुलाकात की।
उन्होंने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल को चलाया और इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र है। बिना इनके साथ चले, इनके भार को महसूस किए, इनकी समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी, तो भारत निर्माण का पहिया भी थम जाएगा।
रांची में सभा करेंगे राहुल गांधी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने वहां स्कूली बच्चों से मुलाकात भी की। सुबह 10 बजे राहुल गांधी ने रांची में प्रवेश किया। शहर के इरबा ओरमांझी में शहीद शेख भिखारी एवं उमराव सिंह के शहादत स्थल में श्रद्धांजलि दी। राहुल यहां यहां सेबूटी मोड़, बरियातू रोड, एसएसपी आवास, राजभवन, रातू रोड, हरमू रोड, बाइपास होते हुए धुर्वा स्थित शहीद मैदान पहुंचेगा।
यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेमंथ रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। फिर यहां से वे खूंटी के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वे रात में आराम करेंगे। इसे लेकर शहर के ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में चौथा दिन है। चौथे दिन राहुल ने अपनी यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की।
रांची के इरबा में शहीद शेख भिखारी एवं उमराव सिंह को श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी के साथ दिखेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री
इस जनसभा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेमंथ रेड्डी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सभी विधायक सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि सभ ऐतिहासिक होगी।
राहुल के खाद्य-पेय पदार्थ की जांच के लिए दो फूड इंस्पेक्टर
राहुल गांधी की रांची यात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर चौकसी बरती जा रही है। राहुल के खाने-पीने की जांच के लिए दो फूड इंस्पेक्टर को तैनात किया गए हैं। उनकी यात्रा में शामिल VVIP के खानों की भी जांच की जाएगी।
साथ ही पारस और मेदांता अस्पताल में बेड सहित खून भी रिजर्व है, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में निपटा जा सके। कार्यक्रम स्थल से पहले 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।