सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज और फिर कानपुर में संयुक्त रैली की। राहुल ने कहा-पिछले 3 साल से हम मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। यूपी में इंडी गठबंधन को 50 सीटें मिलेंगी। पीएम मोदी ने अडाणी को फायदा पहुंचाया। अडाणी के लिए हमारे बिजनेस खत्म कर दिए।

उन्होंने कहा-नरेंद्र मोदी डर गए हैं। वे इसी डर के मारे अपने मित्रों से कह रहे हैं- अडाणी-अंबानी मुझे बचाओ। मैं हारने वाला हूं। राहुल ने दावा किया कि 2024 में मोदी पीएम नहीं बनेंगे। जब आप लोग मर रहे थे। तब वो चंदा बटोर रहे थे। अडाणी से कहा मुझे पैसे भेजो। टेंपो में पैसे भेजो मुझे। मोदीजी आपको कैसे पता कि वो हमको काला धन देते हैं। आपने ईडी और सीबीआई क्यों नहीं भेजी।

अखिलेश ने कहा- ये कैसी सरकार है जिसका हर पेपर लीक हो रहा है। फौज में भर्ती को कम कर दिया। नौकरी भी 4 साल की कर दी। हमारी सरकार बनी तो अग्निवीर को बंद करेंगे। आपका जो गुस्सा सातवें आसमान पर है। उसे वोट देकर निकलिए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी कन्नौज में रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा- भाजपा के लोग पिछड़ों से नफरत करते हैं। अखिलेश मंदिर गए तो उसे धोया।

कन्नौज से अखिलेश खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा सांसद सुब्रत पाठक से है। कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा मैदान में हैं। जबकि भाजपा ने रमेश अवस्थी को टिकट दिया है।

कानपुर में राहुल-अखिलेश के मंच से जाने के बाद कुछ युवक मंच पर चढ़ गए। माला को लेकर खींचतान मच गई। वहां भगदड़ जैसे हालात हो गए। मंच की रैलिंग तक टूट गई

राहुल ने संविधान हाथ में लिया, कहा-राष्ट्रपति तक को प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं बुलाया

कानपुर में राहुल ने संविधान की किताब हाथ में लेकर कहा-इस दुनिया की कोई शक्ति इसे हाथ नहीं लगा सकती है। देश में एक टैक्स होगा।

अडाणी- अंबानी को फायदा पहुंचाने वाला टैक्स नहीं होगा। बैंक वाले छोटे कारोबारियों को सैल्यूट मारेंगे। मेरा सपना है कि मोबाइल के बीच में लिखा हो-मेड इन कानपुर।

युवाओं ने जोर से नारे लगाए तो राहुल बोले- मोदी गया। उन्होंने कहा-हम तीन चीजें करने जा रहे हैं। मोदी ने आपको भटकाने को काम किया। राम मंदिर में अमिताभ बच्चन और टीम इंडिया आपको दिखी।

किसान, दलित, आदिवासी नहीं बुलाए गए। राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया। सरकार पब्लिक सेक्टर खत्म करने जा रही है। संविधान ही इस देश का दिल है। इसे मोदी और संघ के लोग खत्म करना चाहते हैं।