सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी आई तो महा लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी। हर परिवार से हम एक महिला को चुनेंगे।

इसके बाद हर महीने बैंक खाते में साढ़े 8 हजार रुपए डाले जाएंगे। यानी एक साल में 1 लाख रुपए मिलेंगे। इस तरह एक झटके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी सरकार आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण देंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय डबल करेंगे।

राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को पैसा दिया, वही हम देश में करेंगे। जैसे ही हमारी सरकार आएगी, सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी का होगा। किसानों को सही दाम मिलेगा, वो भी कानूनी गारंटी के साथ।

कांग्रेस सांसद ने ये भी वादा किया कि अमीर घरों के बच्चे काम करने से पहले एक साल की अप्रेंटिसशिप करते हैं। जिसके लिए उन्हें पैसा भी मिलता है। अब भी अप्रेंटिसशिप का अधिकार लाने जा रहे हैं। जिनके पास भी डिग्री, डिप्लोमा है, हम उन्हें अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे।

अपडेट्स

55 मिनट पहले

सरकार आएगी तो हम जातीय जनगणना कराएंगे- राहुल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम जातीय जनगणना कराएंगे। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

56 मिनट पहले

2-3 फीसदी लोगों के पास जा रहा धन- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा का पूरा धन 2-3 फीसदी लोगों के पास जा रहा है। आप जीएसटी देते हैं, लेकिन जब आपका पैसा बांटा जाता है तो आपके लोग उसमें हैं ही नहीं।

58 मिनट पहले

देश की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि देश का बड़ी कंपनियों का मालिक आपको न तो आदिवासी मिलेगी और न ही OBC का। वही लोग बड़े मीडिया संस्थान चलाते हैं, वही लोग बड़े शिक्षा संस्थान चलाते हैं। देश की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। बजट बनता है तो यही 90 लोग तय करते हैं कि किस सेक्टर में कितना बांटना है। मैंने पता लगाया तो पता चला कि उन 90 अफसरों में से 1 आदिवासी वर्ग का है। देश के बजट में 100 रुपए खर्च होते हैं तो आदिवासी अफसर 10 पैसे का फैसला लेता है।

02:37 PM

13 अप्रैल 2024

महिलाओं को 50% आरक्षण सरकारी नौकरियों में देंगे- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरियों में देंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय डबल करेंगे।

02:36 PM

13 अप्रैल 2024

एक झ​​​​​​​टके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस पार्टी आपको पैसे दे सकती है। चुनाव के बाद ये योजना शुरू हो जाएगी, जिसे हमने महा लक्ष्मी योजना नाम दिया है। सभी गरीब परिवारों की लिस्ट निकाली जाएगी। हर परिवार में हम एक महिला को चुनेंगे। करोड़ो महिलाएं चुनी जाएंगी, इसके बाद हर महीने उस महिला के बैंक खाते में साढ़े 8 हजार रुपए डाले जाएंगे। यानी एक साल में 1 लाख रुपए मिलेंगे। एक झटके में हम देश से गरीबी मिटा देंगे।

02:34 PM

13 अप्रैल 2024

हमारी सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे- राहुल

मोदी जी ने 22-25 लोगों का कर्जा माफ कर दिया है, ये उतना ही है जितना 25 साल में मनरेगा का पैसा होता है। छत्तीसगढ़ में हमने किसानों को पैसा दिया, वही हम देश में करेंगे। जैसे ही सरकार आएगी सबसे पहले काम कर्ज माफी होगा। किसानों को सही दाम होगा वो भी कानूनी गारंटी के साथ।

02:32 PM

13 अप्रैल 2024

सरकारी सेक्टर में हम ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर देंगे- राहुल

देश के बेरोजगार युवाओं को एक साल के लिए नौकरी मिलेगी, ट्रेनिंग मिलेगी। एक साल बाद उनके अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा किए जाएंगे। अगर काम अच्छा रहा तो उनकी नौकरी परमानेंट हो जाएगी। एक तरह से ये जॉब मार्केट में जाने का दरवाजा होगा। गरीब लोगों को कहीं परमानेंट नौकरी नहीं मिलती। अमीरों को वेतन, पेंशन और मेडिकल की सुविधा मिलती है। लेकिन जब गरीब काम करते हैं तो उन्हें एक दिन में भी निकाला जा सकता है। सरकारी सेक्टर में हम ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर देंगे। जब आपको नौकरी मिलेगी वह परमानेंट होगी।