सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ‘लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (23 मई) को दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी।

राहुल ने कहा- भाजपा वालों को ये सपने नहीं देखने चाहिए। ये लोग ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। भाजपा के सामने करोड़ों देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता है।

राहुल ने आगे कहा- BJP-RSS के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं। हम आरक्षण से 50% की लिमिट खत्म कर, आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाएंगे। PM से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि देश में अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं, गरीब लोग गरीब होते जा रहे हैं, आपकी इस पर क्या राय है? पीएम मोदी ने 30 सेकेंड सोचा और कहा कि क्या मैं सबको गरीब कर दूं?

वरुण गांधी ने मां मेनका की सीट सुल्तानपुर में प्रचार किया, कहा-हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं

पीलीभीत से टिकट कटने के बाद पहली बार भाजपा सांसद वरुण गांधी गुरुवार को चुनाव प्रचार में नजर आए। मां मेनका गांधी की सीट सुल्तानपुर में प्रचार के आखिरी दिन पहुंचे वे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा-हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। न कोई गुस्सा।

3 बार के सांसद वरुण गांधी ने पूरे चुनाव से दूरी बना रखी थी। उन्होंने एक भी रैली नहीं की न ही कोई बयान दिया। यही नहीं, पीलीभीत भी नहीं गए। 27 मार्च को भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में पीलीभीत से योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद के नाम का ऐलान किया।

ओवैसी ने भाजपा से पूछा- PoK वापस पाने में और कितने साल लगेंगे, 10 साल में क्यों नहीं किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा से पूछा कि PoK वापस पाने में और कितने साल लगेंगे? यह काम पिछले 10 सालों में क्यों नहीं किया। मैं चाहता हूं कि PoK को भारत में शामिल किया जाए, लेकिन यह मुद्दा केवल चुनाव के दौरान ही सामने आता है।

ओवैसी ने आगे कहा- मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके को जो 10 फीसदी आरक्षण दिया है, उसमें दलितों, ओबीसी और आदिवासियों को हिस्सा नहीं मिल रहा है। जो आबादी में 20 फीसदी हिस्सा है, उनको 10 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा। जिनका आबादी में 80 फीसदी हिस्सा है, उनको 28 फीसदी रिजर्वेशन दिया जा रहा है।

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के हेलिकॉप्टर का एक और वीडियो सामने आया है। पहले मछली, फिर ऑरेंज पार्टी उसके बाद चुनावी चर्चा के बाद अब दोनों केक कट करते दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में 200 जनसभाएं पूरी होने पर नेता प्रतिपक्ष और वीआईपी अध्यक्ष हेलिकॉप्टर में केक काटकर सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे को केक भी खिलाया।

सेलिब्रेशन वाले इस वीडियो में सहनी विरोधियों पर चुटकी भी ले रहे हैं। तेजस्वी ने जब पूछा कि केक काटने का आइडिया कहां से आया इस पर सहनी ने कहा कि इस बार कुछ नया करते हैं, जिससे कुछ लोगों को मिर्ची लगे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो हनीमून भी हेलिकॉप्टर में ही मनाया था। हारने वाला कभी कहता है कि वो हार रहा है। ये लोग फ्रस्ट्रेशन में हैं।