सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राधारमण समूह का वार्षिकोत्सव 13 मार्च तक आयोजित होगा। इस महोत्सव में समूह के विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों सिंगिंग, डांसिंग ,फैशन शो, ड्रामा में अपने हुनर दिखाएँगे। उत्सव को रंगारंग बनाने के जाने माने प्लेबैक सिंगर यासूब अली को आमंत्रित किया गया है।
वे 12 मार्च को अपनी प्रस्तुति देंगे। उल्लेखनीय है कि यासूब अली ने सोनी टीवी पर सिंगिंग रियलिटी शो “वॉर परिवार” के फाइनलिस्ट बनकर अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने संगीत वीडियो, जिंगल्स, टीवी धारावाहिकों और बॉलीवुड और दक्षिण की कुछ फिल्मों के लिए भी गाया है।
इस फेस्ट में सांस्कृतिक एवं तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत सिंगिंग, डांसिंग, फैशन शो, ट्रेजर हंट तथा स्किट का आयोजन होगा जबकि तकनीकी कार्यक्रमों में लैन गेमिंग, टेक्निकल क्विज, पेपर प्रजेंटेशन, प्रोग्राम राइटिंग, एक्टेम्पोर व डीबेट का आयोजन किया जायेगा।