सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दीपावली पूर्व अपने अपने घर लौटने के पूर्व राधारमण छात्रों ने समूह परिसर में फेस्टिवल फ़िज़ 2023 दीपावली उत्स:व का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत समूह के चेयरमेन आर.आर.सक्सेना ने, दीप प्प्रज्ज्वलन और आतिशबाजी के साथ की। कार्यक्रम में दीपावली थीम पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली और तकनीकी पोस्टर प्रतियोगिता से हुई जिसमें छात्रों ने रंगीन डिजाइनों के साथ अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने दीपावली गीतों की धुन पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के कपडे पहन जलवा बिखेरा। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने पारंपरिक दिवाली स्नैक्स और मिठाइयों की विविध श्रृंखला के साथ खाद्य स्टॉल लगाए जिनके स्वाद ने सभी को आनंदित कर दिया।
कार्यक्रमके अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई और पुरस्कार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में पी. के. लहरी, समूह निदेशक आरजीआई और आर. के. पांडे, निदेशक आरआईटीएस, अनुराग जैन निदेशक आरईसी, जयपाल बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित थे।