सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राधारमण समूह में चल रहे वार्षिक महोत्सव विहान 2024 के अंतर्गत शोध पत्र एवं पावर पॉइंट प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं आयुर्वेद के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, रिन्युएबल एनर्जी, चिकित्सा विज्ञान एवं फार्मेसी के विभिन्न विषयों जैसे मधुमेह, औषधियों के प्रयोग उनके साइड इफेक्ट्स, दैनिक दिनचर्या, व्यायाम एवं पंचकर्म आदि के बारे में गूढ़ जानकारी प्रस्तुत की।
राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड सांइंस बीटेक प्रथम वर्ष की दुर्गा चौरसिया ने प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान।
इस प्रतियोगिता में राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड सांइंस बीटेक प्रथम वर्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा दुर्गा चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीन स्थान पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, कम्यूटर साइंस बी टेक, द्वितीय वर्ष के मुस्तफा अहमद एवं राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल बीएएमएस प्रथम वर्ष की नेहा सवारबंधे रहे।
राधारमण समूह के चेयरमैन राधारमण सक्सेना ने सभी आयोजकों, प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई प्रेषित की। राधारमण समूह के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी के लाहिड़ी ने प्रतिभागियों एवं विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राधारमण समूह के समस्त डायरेक्टर्स डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. अनुराग जैन, डॉ. राजीव मालवीय एवं गायत्री तेलंग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. राजीव वार्ष्णेय एवं प्रो. प्रदीप कुर्मी ने किया।