सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद व्लादिमिर पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवलनी की मौत पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पहली बार अपने सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत पर बात की। कहा- उनकी मौत दुख की बात है। मैंने कैदियों की अदला-बदली में एलेक्सी के नाम को मंजूरी दी थी। लेकिन उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

पुतिन ने कई सालों में पहली बार नवलनी को नाम से पुकारा। उन्होंने कई बार एलेक्सी नाम लिया। उन्होंने कहा- एलेक्सी की अदला-बदली पश्चिमी देश के कैदियों से होने वाली थी। मैंने बस एक शर्त रखी थी। कहा था- अदला-बदली तभी होगी जब यह सुनिश्चित किया जाए कि एलेक्सी वापस रूस कभी नहीं आएगे। लेकिन ये सब होने से पहली ही एलेक्सी की मौत हो गई। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। यही जीवन है।

नवलनी की टीम ने कैदियों की अदला-बदली की बात नकारी

नवलनी की टीम की एक मेंबर मारिया पेवचिख ने पुतिन की कैदियों की अदला-बदली वाली को नकारा है। उन्होंने कहा- पुतिन ने नवलनी की अदला-बदली को मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने नवलनी से छुटकारा पाने के लिए ऑर्डर दिए थे। नवलनी की प्रवक्ता किरा यारमाइश ने भी कहा कि था उन्हें पूरा यकीन है कि नवलनी की हत्या की गई है। इसके आदेश खुद राष्ट्रपति पुतिन ने दिए थे।

जेल में हुई थी नवलनी की मौत

नवलनी की मौत 16 फरवरी को रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में हुई थी। जेल अफसरों ने कहा था- नवलनी की तबीयत खराब हुई थी। वे टहलकर लौटे थे, जिसके बाद उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। इसके बाद वे बेहोश होकर गिर गए थे। हालांकि, मौत की असली वजह सामने नहीं आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नवलनी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।