सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने ऊना के गगरेट और कुटलैहड़ में रैली को संबोधित किया। कुछ देर में प्रियंका गांधी बड़सर में रोड शो निकालेंगी।
प्रियंका गांधी ने कहा- हिमाचल में मेरा स्थायी घर है। मेरा दिल दिल्ली में नहीं हिमाचल में बसता है। इसलिए मैं बार-बार हिमाचल में यहां की भोली भाली जनता से मिलने आती हूं। यहां के सांसद लोगों का हाल-चाल नहीं पूछते। वह बड़े-बड़े महलों, क्रिकेट और मंचों पर दिखाई देते हैं। अग्निवीर योजना लाने वाली सरकार के दिल में देशभक्ति नहीं हो सकती।
प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है। जब आपदा आई तो एक बार प्रधानमंत्री यहां नहीं आए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए केंद्र से एक भी रुपया नहीं आया। जब हिमाचल आपदा से बाहर निकलने लगा तो मोदी और यहां के सांसद ने चोरों की तरह सरकारी गिराने की कोशिश की। 100-100 करोड़ देकर विधायकों को खरीदने वाले धर्म की बात करते हैं।
चुनाव के समय BJP धर्म की बातें करती है, बाकी समय सरकार को गिराने जैसी राजनीति करती है। मोदी अपने आप को देवता समान समझने लगे हैं। सोचते हैं कि उन्हें धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा।
प्रियंका ने कहा- पीएम मोदी ने देश की संपत्ति अपने करोड़पति दोस्तों के हाथ बेच दी। सेब, कोयला, बंदरगाह, हवाई अड्डा, सब अपने प्रिय मित्र के हाथों बेच दिया। देश के 22 खरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया। बड़े-बड़े अरबपतियों को बढ़ावा देकर किसानों को खत्म किया जा रहा है, क्योंकि BJP जानती है कि वोट तो धर्म के नाम पर मिल जाएगा।
हिमाचल में उनका स्थाई घर है, उनका दिल दिल्ली में नहीं हिमाचल में बसता है। इसलिए वें बार-बार हिमाचल में यहां की भोली भाली जनता से मिलने आती हैं।
02:35 PM
28 मई 2024
कहा-अग्निवीर लाने वालों के दिल में देशभक्ति नहीं
प्रियंका ने कहा- आपदा में जब हिमाचल सरकार उभर रही थी तो पीएम मोदी और यहां के सांसद चोरों की तरह सरकार को गिराने का काम करते रहे। चोरों की तरह विधायकों को यहां से वहां ले जा रहे थे। कभी चंडीगढ़ तो कभी उत्तराखंड। ये पूरे देश ने देखा है।
BJP कहती है कि संविधान बदलना है, लेकिन वोट देने का अधिकार आपसे छीना जाएगा। जो सरकार अग्निवीर जैसी स्कीम ला सकती है, उसके दिल में देशभक्ति नहीं हो सकती। शहीद के परिवार की भावना देशभक्ति के लिए होती है, लेकिन पीएम मोदी क्या जाने शहीद परिवार की देशभक्ति।
02:31 PM
28 मई 2024
प्रियंका बोली- BJP राम के नाम पर वोट मांग रही
प्रियंका गांधी ने कहा- BJP भगवान राम के नाम पर वोट मांग रही है। किसानों की आमदनी दोगुना करने, 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने, कालाधन वापस लाने, महंगाई नियंत्रित करने के वादे पर अब BJP बात तक नहीं कर पा रही।
मोदी खुद वाराणसी नहीं जाते और न ही हमीरपुर के सांसद लोगों का हाल चाल पूछते हैं। बस उद्घाटन और शिलान्यास करने चले जाते हैं। यहां के सांसद बड़े-बड़े महलों, क्रिकेट और मंचों पर दिखाई देते हैं, लेकिन आपदा के समय यहां नहीं आए।
पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गईं, लेकिन एक भी वोट धर्म के नाम पर नहीं मांगा। देश में हरित क्रांति लाई, पाकिस्तान को सबक सिखाकर दो टुकड़े किए।