सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के धुबरी में चुनावी रैली के दौरान कहा- असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब आपके CM कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए।

प्रियंका ने कहा- भाजपा ने एक वॉशिंग मशीन विकसित की है, जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया है।आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर है।

देश में 30 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली है लेकिन जिससे भी बात करो वो बेरोजगार है। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री कांग्रेस की गारंटियों को पूरा कर रहे हैं वहीं असम में बीजेपी के शासन में माफिया राज चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिले कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से INDI गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

कन्हैया ने कहा हम तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम मिलकर देश और संविधान को बचाएंगे।

कन्हैया ने कहा हम मिलकर दिल्ली की सीटों पर चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। माना जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल कन्हैया कुमार के लिए प्रचार भी कर सकती हैं।

एक्ट्रेस रूपाली गांगूली भाजपा में शामिल, कहा- विकास के महायज्ञ में शामिल हो रही हूं

अनुपमा टीवी सीरियल की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बुधवार (1 मई) भाजपा में जॉइन कर ली है। भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने उन्हें दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में सदस्यता दिलाई।

रूपाली ने कहा- विकास के महायज्ञ में अपने योगदान के लिए मैंने भाजपा की सदस्यता ली है। रूपाली के साथ एस्ट्रोलॉजर अमेय जोशी भी पार्टी में शामिल हुए।

संजय राउत बोले- चुनाव में माहौल बनाने के लिए राष्ट्रपति को अयोध्या भेजा गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने वाली है। इसे लेकर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा- चुनाव है न इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या भेजा गया है।

जब प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तब उन्हें वहां नहीं बुलाया गया था। तब उन्हें इन सबसे दूर रखा गया, लेकिन अब चुनाव है इसलिए चुनाव में माहौल बनाने के लिए उन्हें वहां भेजा गया है।

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- जब द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनीं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आया। कांग्रेस चुनाव के दौरान झूठ फैलाने का काम करती रही है। जब यह स्पष्ट हो गया कि निमंत्रण (प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का) वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेजा गया था, तो राहुल गांधी का झूठ देश के सामने उजागर हो गया।