सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 15 मई यानी गुरुवार के दिन सोने के दाम में फिर भारी गिरावट देखी गई है। अप्रैल महीने में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं, लेकिन अब कीमतों में लगातार कमी आ रही है। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) पर आज सुबह 11:29 बजे सोने का भाव 91,593 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है। इस दौरान सोने ने 91,211 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया लो रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं, हाल में 91,692 रुपये प्रति 10 ग्राम की उच्चतम कीमत भी देखी गई थी।
सोने की कीमतों में गिरावट का कारण यह है कि वे फैक्टर्स जो पहले कीमतों को बढ़ा रहे थे, वे धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। मुद्रास्फीति और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने में निवेश को पहले अधिक प्राथमिकता मिली थी, लेकिन अब निवेशकों का रुख बदल रहा है।
चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। 15 मई को दोपहर 11:37 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का दाम 94,368 रुपये था, जिसमें लगभग 1000 रुपये की कमी आई है। चांदी ने 94,041 रुपये प्रति किलो का नया लो रिकॉर्ड बनाया, जबकि हाल में 94,498 रुपये प्रति किलो की हाई कीमत देखी गई थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। निवेशकों को इस समय बाजार में सतर्क रहने और सही समय पर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
#सोनेकादाम #सोनेकीकीमत #सोना #चांदीकादाम #एमसीएक्स #निवेश #गोल्डप्राइस