सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q3FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट रिटायरमेंट या नियमित मासिक आय के लिए सही विकल्प बना हुआ है।
इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिलता है और आप इसके जरिए हर महीने लगभग ₹9,250 तक की आय कर सकते हैं। योजना में निवेश का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। पूरी अवधि पूरी होने पर आपकी जमा पूंजी और ब्याज आपको लौटाया जाएगा।
नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट भारत सरकार द्वारा समर्थित एक सुरक्षित बचत योजना है। यह विशेष रूप से रिटायर लोग, बुजुर्ग और जोखिम से बचना चाहने वाले निवेशकों के लिए लाभकारी है। यदि आप इस योजना में ₹9 लाख निवेश करते हैं, तो सालाना ब्याज ₹66,600 होगा। जॉइंट अकाउंट या 15 लाख रुपए निवेश पर सालाना ब्याज ₹1,11,000 तक पहुंच जाएगा। ब्याज को 12 महीनों में बांटकर हर महीने आपको नियमित आय प्राप्त होगी। इस अकाउंट को नाबालिग और वयस्क दोनों के नाम पर खोला जा सकता है। 10 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों के लिए माता-पिता की देखरेख में खाता खोला जा सकता है। अब इस अकाउंट के लिए आधार और पैन कार्ड अनिवार्य हैं।
खाता खोलने के लिए पहले पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खोलें, फिर नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट फॉर्म भरें और तय रकम जमा करें। अकाउंट खुलते ही आप मासिक आय का लाभ उठा सकते हैं।
#पोस्ट_ऑफिस #POMIS #मंथली_इनकम #स्मॉल_सेविंग्स #ब्याज_दर