आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: टेस्ला के CEO एलन मस्क ने सोमवार को टेक्सास गीगाफैक्ट्री में हंगरी की प्रेसिडेंट कैटलिन नोवाक से मुलाकात की। दोनों के बीच वेस्टर्न वर्ल्ड के पॉपुलेशन कोलेप्स क्राइसिस यानी जनसंख्या कम होने के संकट पर बातचीत हुई।

इस मुलाकात की तस्वीरें हंगरी प्रेसिडेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि बच्चे पैदा नहीं करना हमारे समय की सबसे बड़ी चिंता है। मस्क ने भी इन तस्वीरों को रीपोस्ट किया। मस्क ने यह भी लिखा कि ‘बच्चे पैदा करना दुनिया को बचाना है’|

डेमोग्राफिक काइसिस पर कम ध्यान

इस मीटिंग में नोवाक ने मस्क से कहा- ‘क्लाइमेंट चेंज के खतरों की तुलना में डेमोग्राफिक काइसिस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाइल्डलेसनेस यानी निःसंतानता हमारे समय की सबसे बड़ी चिंता है।’

नोवाक ने कहा- ‘मस्क से इस बारे में बात की कि युवाओं को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर हम मिलकर क्या कर सकते हैं।’ मस्क भी इसे लेकर अपने विचार रखते रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था- ‘पॉपुलेशन कोलेप्स’ क्लाइमेंट चेंज से भी बड़ा खतरा है।

मैक्रॉन और मेलोनी से भी मिले थे मस्क

हाल के दिनों में मस्क कई वर्ल्ड लीडर्स से मिल चुके हैं। हंगरी की प्रेसिडंट से पहले मस्क ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन से मुलाकात की थी।

वो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात भी मिल चुके हैं। इन मीटिंग्स में चर्चा का विषय व्यापक था। कुछ में टेस्ला कार या बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने से जुड़ी बातचीत भी शामिल थी।