सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: गया लोकसभा सीट से हम ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। गया लोकसभा सीट से हम संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि एनडीए की सीट शेयरिंग में मांझी की पार्टी को एक सीट मिली है। एक दिन पहले ही NDA में शामिल लोजपा (R) अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ाने का ऐलान कर दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने गया सीट पर कैंडिडेट की घोषणा की। गया में अपने गोदावरी स्थित आवास पर मीडिया को इसकी जानकारी दी। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी समेत अन्य शामिल रहे।
राजद के कुमार सर्वजीत से होगा मुकाबला
संतोष सुमन ने बताया कि गया लोकसभा सीट से खुद जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने एजेंडा के साथ जनता के बीच जाएंगे।
इधर, गया संसदीय लोकसभा सीट से बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत को टिकट मिला है। इंडी गठबंधन में भले ही सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन आरजेडी ने गया सीट से कुमार सर्वजीत को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें पार्टी सिंबल भी दे दिया गया है। हम संरक्षक सह पूर्व डिप्टी सीएम जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच गया सीट से 2024 का मुकाबला होगा।
टिकारी के पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष के राजद में शामिल होने पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा, किसी के छोड़ कर चले जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। एनडीए पूरी मजबूती के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। किसी एक के पार्टी छोड़कर चले जाने से को कोई फर्क नहीं पड़ता, एनडीए पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है।
गया सीट पर पिछले तीन चुनावों की स्थिति जानिए..
हाजीपुर से चिराग लड़ेंगे:बोर्ड की बैठक में कहा-बुरे वक्त में साथ देने वालों को लेकर चलेंगे; पार्टी छोड़ने वालों को टिकट नहीं
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) की दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक एक घंटे तक चली। इसमें हाजीपुर सीट से चिराग पासवान के नाम पर सबसे पहले मुहर लगी। वो अब इस सीट से NDA के उम्मीदवार होंगे।