सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ :
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सराफा कारोबारी के लग्जरी कारों के काफिले को पुलिस एस्कॉर्ट दिए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काफिले के आगे पुलिस की सफेद स्कॉर्पियो चलती दिखाई दे रही है। वहीं, पीछे चल रही कारों में सवार कुछ बाउंसर खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
बताया गया है कि यह काफिला सराफा कारोबारी और जेवर महल के संचालक कार्तिक गिरि का था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक निजी कारोबारी के काफिले को पुलिस पायलटिंग किस आधार पर उपलब्ध कराई गई थी और इसके लिए किस अधिकारी ने अनुमति दी थी।
वीडियो में चलती कारों से बाहर निकलकर स्टंट करते लोग भी दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गतिविधियां दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। ऐसे में पुलिस वाहन की मौजूदगी के बावजूद यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस एस्कॉर्ट की अनुमति और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #रायपुर #सराफा #कारोबारी #काफिले #पुलिस #एस्कॉर्ट #वीडियो #रायपुरमेंसराफाकारोबारी