ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा कोरबा जिले के थाना बांकी मोगरा क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों से लगातार जुआ, सट्टा-पट्टी, खेलने की शिकायत मिल रही थी, जिन पर लगाम कसने के लिए बांकी पुलिस द्वारा पता-साजी की जा रही थी सांथ ही कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा इनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है |

बाकीमोगरा थाना निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली की बनवारी साइड में सट्टा-पट्टी खेला जा रहा है, सूचना मिलते ही तत्काल टीम रवाना कर दिया गया, टीम बनवारी साइड के मुख्य मार्ग पर दबिश दी और मौके से दो सटोरियों को नगद 2100 रुपए और सट्टा-पट्टी कागज के साथ पकड़ लिया बाकी सटोरिया भाग निकले।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में अवैध कारोबारियों व जुआरियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है दोनों सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट कायम कर कार्यवाही की गई।