सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा जाए कि G20 में शामिल होने वाले करीब 35 नेताओं में वह किससे सबसे पहले मिलना चाहेंगे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर होंगे। गोर ने इसके पीछे ट्रंप और मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों और दोस्ती को अहम वजह बताया।

मोदी-ट्रंप मुलाकात को लेकर क्या बोले गोर?सर्जियो गोर ने India Today TV को दिए इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा सिर्फ बहुपक्षीय G20 बैठक तक सीमित नहीं रह सकती। उनके मुताबिक, ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र मानते हैं और दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल भी महत्वपूर्ण है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किसी अलग द्विपक्षीय बैठक की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रंप अमेरिकी राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने ट्रंप के 2020 के भारत दौरे की सकारात्मक यादों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के साथ संबंधों को महत्व देते हैं।

ट्रेड डील पर भी बड़ा अपडेट भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी सर्जियो गोर ने सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बातचीत में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ महीनों में डील को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

रक्षा साझेदारी को बताया भरोसे पर आधारित गोर ने भारत को अमेरिका का भरोसेमंद रक्षा साझेदार भी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सैन्य सहयोग केवल हथियारों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है। उन्होंने क्वाड की भूमिका और भारत-अमेरिका सहयोग के बढ़ते दायरे पर भी जोर दिया। भारत-अमेरिका संबंधों में व्यापार को लेकर मतभेदों के बावजूद दोनों पक्ष रक्षा, तकनीक, निवेश और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। गोर ने हाल में दोनों देशों के रिश्तों को ऐतिहासिक ऊंचाई पर बताया था और निष्पक्ष एवं पारस्परिक व्यापार की जरूरत पर भी जोर दिया।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अगर #रपत #G20