सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डच सेमीकंडक्टर दिग्गज एएसएमएल के वैश्विक जनसंपर्क मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रैंक हेम्सकेर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलेपन और मिलनसार स्वभाव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेताओं तक पहुंचना मुश्किल है, जबकि पीएम मोदी से मुलाकात करना आसान और सकारात्मक अनुभव रहा।
एएसएमएल के सीईओ ने हाल ही में पीएम मोदी से करीब दो घंटे की मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल उनकी बातें ध्यान से सुनी, बल्कि कंपनी से प्रतिक्रिया लेने का आग्रह भी किया। फ्रैंक हेम्सकेर्क के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सीईओ से कहा कि आप बहुत मिलनसार हैं, बताएं कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यूरोपीय नीति निर्माता प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण से सीखें और निवेश कर रही कंपनियों के साथ संवाद बढ़ाएं। इस मुलाकात का महत्व उस समय और बढ़ गया है, जब भारत सेमीकंडक्टर क्रांति की ओर अग्रसर है। भारत ने हाल ही में विक्रम नामक पहली स्वदेशी चिप विकसित की है, जिसे पीएम मोदी को अगस्त में भेंट किया गया।
साल 2021 में भारत सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये के साथ भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य देश में सेमीकंडक्टर निर्माण और डिस्प्ले तकनीक को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी की सक्रिय पहल और खुलेपन ने वैश्विक निवेशकों और उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ाया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर भारत को हाई-टेक निवेश और स्वदेशी तकनीकी विकास में और तेजी मिलने की उम्मीद है।
#पीएममोदी #एएसएमएल #सेमीकंडक्टर #भारतटेक #MadeInIndia