सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के दमोह में चुनावी सभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश का चुनाव है। देश को दुनिया की शक्ति बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, तो ऐसे में भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार की बहुत जरूरत है। और ये काम सिर्फ पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार कर सकती है।

दूसरे चरण में दमोह समेत एमपी की 6 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण की इन सीटों में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीववा, होशंगाबाद शामिल हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 12 दिन में चौथी बार एमपी के दौरे पर हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो किया था। 9 अप्रैल को उन्होंने बालाघाट में सभा की थी। 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया में सभा की।

हमारी पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था, अब आटे की सप्लाई को तरस रहा

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा- आज दुनिया के कई देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं। हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे हालातों में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है।

भाजपा सरकार न किसी से दबती है, ना किसी के आगे झुकती है

आज देश में वो भाजपा सरकार है जो ना किसी से दबती है और ना ही किसी के सामने झुकती है। हमारा सिद्धांत है, राष्ट्र प्रथम। भारत को सस्ता तेल मिले, इसलिए हमने देश हित में फैसला लिया। किसानों को पर्याप्त खाद मिले, इसलिए देश हित में फैसला लिया।

भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी

पीएम मोदी ने कहा- जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो। घटनाएं घट रही हो। तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। ये काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है। स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है, ये हमने बीते वर्षों में देखा है।

ये देश को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव

पीएम मोदी ने कहा- ये चुनाव केवल एक सांसद को चुनने का चुनाव नहीं है। बल्कि देश का चुनाव है। देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। ये चुनाव आने वाले 5 साल में दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है।

27 मिनट पहले

पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील

देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। सभी लोग अपना वोट जरूर डाले।

29 मिनट पहले

महिलाओं ने पीएम मोदी का मंच पर –

स्वागत किया |