सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वाराणसी के अफसरों को आया PM मोदी का फोन, बोले- “PM सर बात करेंगे”

वाराणसी: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और शहर के निचले इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने वाराणसी के जिलाधिकारी और मेयर से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

अचानक आया प्रधानमंत्री का फोनरिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी के अधिकारियों के पास अचानक प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया। फोन पर कहा गया कि “PM सर बात करेंगे”। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से सीधे बातचीत की और शहर में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

पीएम मोदी ने प्रभावित इलाकों, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रशासन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरतमंदों तक समय पर जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

बढ़ रहा है गंगा का जलस्तरवाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह गंगा का जलस्तर 70.54 मीटर तक पहुंच गया, जो निर्धारित चेतावनी स्तर 70.262 मीटर से ऊपर है। राजघाट गेज पर पानी करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने की जानकारी सामने आई है।

गंगा के साथ वरुणा नदी के आसपास के निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रखा गया है।

राहत कार्यों पर PM की नजर प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुंचनी चाहिए। प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वाराणसी में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच प्रधानमंत्री की अधिकारियों से सीधी बातचीत को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #अफसर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #जलस #शहर