सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली की जहां उन्होंने पहले चरण में वोट देने वालों को धन्यवाद दिया। PM ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा- इंडी गठबंधन को उम्मीदवार नहीं मिल रहा। वायनाड में राहुल को संकट दिख रहा है। जैसे वे अमेठी छोड़कर भागे हैं, उन्हें वायनाड छोड़कर भी भागना पड़ेगा।
नांदेड़ के बाद PM मोदी ने परभणी भी जनसभा की। यहां उन्होंने कहा, ‘2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहा था, तब आतंकी हमलों के डर, आए दिन बम धमाके की खबरें छाई रहती थीं। 5 साल बाद 2019 में सीमा पार से होने वाले हमलों की चर्चा बंद हो गई और सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा होने लगी। ये तो मोदी है, घर में घुसकर मारता है। हर जगह यही चर्चा होने लगी।’
PM मोदी ने आगे कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात सुनकर शौर्य की ये धरती महाराष्ट्र भी गर्व से भर गई थी। हिंदुस्तान के हर नागरिक को इस पर गर्व हुआ था। NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। हमारी सरकार हर जाति, पंथ के लिए काम करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक के चिकबल्लापुर और बेंगलुरु में चुनावी रैलियां करेंगे।
नांदेड़ में PM मोदी के चुनावी भाषण की 12 बातें…
- इंडी गठबंधन वाले 4 जून के बाद एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे
पीएम ने कहा कि 4 जून के बाद इंडी गठबंधन एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेगा। एक दूसरे के बाल नोंचने वाले हैं। आप बताईए कोई भी समझदार नागरिक इनके लिए वोट करेगा क्या? मैं मतदाताओं को कहता हूं कि आइए जी-भरकर NDA को वोट दीजिए। NDA को वोट करना है।
- कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर किसान के विकास में हमेशा दीवार बनी
आज भी NDA सरकार गरीब के लिए कोई काम करती है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ाती है। कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर किसान के विकास के सामने हमेशा दीवार बनकर खड़ी है। आजादी के 6 दशक बाद हमने करोड़ों गरीब महिलाओं को शौचालय देने का अभियान छेड़ दिया। तब कांग्रेस और इंडी अघाड़ी वाले लोग मजाक उड़ाते थे।
- विदर्भ में कांग्रेस के रवैए से किसान कमजोर हुए
पीएम ने नांदेड़ में इंडी गठबंधन को लेकर यह भी कहा कि आपकी समस्याओं का ये कभी समाधान कर सकते हैं क्या? कांग्रेस ने दशकों तक महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ के आसपास दम घोंटने वाला काम किया है। इस क्षेत्र में सूखे की स्थिति पानी का संकट एक दिन में नहीं पैदा हुआ है। कांग्रेस के रवैए के चलते किसान कमजोर होते गए। लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।
- हमने विदर्भ के श्रीअन्न को दुनिया में पहचान दिलाई
अब 80 फीसदी से ज्यादा घरों में नल से जल आने लगा है। अपर गंगा प्रोजेक्ट चल रहा है। किसानों को प्रीमियम से 5 गुना ज्यादा क्लेम फसल बीमा के तहत दिलाया। नांदेड़ के किसानों को 1300 करोड़ से ज्यादा किसान सम्मान निधि से मिले। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को पहचान दी, श्री अन्न कहा। ये यहां बहुत पैदा होते हैं। ये दुनियाभर में सुपरफूड बोला जा रहा है।
- मोदी की गारंटी कांग्रेस के दिए जख्मों का इलाज करना है
कांग्रेस के दिए हर जख्म का इलाज करना ये मोदी की गारंटी है। इस क्षेत्र को शक्तिपीठ एक्सप्रेस वे और समृद्धि महामार्ग जैसी वर्ल्ड क्लास रोड मिली है। उड़ान योजना के तहत नांदेड़ एयरपोर्ट को फिर से शुरू किया गया। PM आवास के तहत हजारों को गरीबों को पक्के आवास मिले हैं।
- अगले 5 साल में मराठवाड़ा-महाराष्ट्र को बहुत आगे ले जाएंगे
ये तो अभी ट्रेलर है। अभी हमारा बहुत समय कांग्रेस के गड्ढों को भरने में गया है। अगले 5 साल में हमें मराठावाड़ और महाराष्ट्र को बहुत आगे ले जाना है। नांदेड़ की यह धरती सिख गुरुओं के चरणों से पवित्र हुई। गुरुगोविंदजी की सीख हमेशा हमारी सरकार के लिए प्रेरणा रही है।