सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पीएम मोदी न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं बोला। वे केवल कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति को बेनकाब करना चाहता हैं। PM ने यह भी कहा- बीजेपी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं रही, न सिर्फ आज बल्कि कभी भी नहीं।

उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा हम किसी को भी विशेष नागरिक के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

मोदी ने कहा कि दक्षिण में बीजेपी को लेकर कई मिथक फैलाए गए हैं, जैसे बीजेपी अर्बन सेंट्रिक और बनिया-ब्राह्मण की पार्टी है। लेकिन यहां BJP ही सबसे बड़ी पार्टी होगी। 4 चरणों के चुनाव के बाद एनडीए 400 सीटें जीतने की तरफ बढ़ रहा है।

इधर, चुनाव आयोग से एटा के अलीगंज में एक बूथ पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की गई है। साथ ही पोलिंग पार्टी पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस बूथ पर एक लड़के ने 8 बार वोट डालने का वीडियो सामने आया है।

लाहौल स्पीति में कंगना का विरोध, कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाहौल और स्पीति जिले के काजा दौरे के दौरान भाजपा मंडी उम्मीदवार कंगना रनोट को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। कंगना ने यहां पूर्व सीएम और एलओपी जयराम ठाकुर के साथ रैली को संबोधित कर रही थीं। मंडी में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा।

अमित शाह बोले- 4 जून के बाद राहुल बाबा को कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी

अमित शाह ने हरियाणा के हिसार में कहा- कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा ने 2024 के चुनाव की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से की थी। मैं आज आपसे कहकर जाता हूं-4 जून के बाद राहुल बाबा को कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पड़ेगी।

दूरबीन लेकर भी कांग्रेस दिखने वाली नहीं है। 2024 के चुनाव में सिरसा से सोनीपत तक, पंचकूला से पलवल तक हर जगह मोदी जी के विकास का कमल खिलने वाला है