डबलिन । आयरलैंड दौरे में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उसे आईपीएल में खेलना चाहिये। हार्दिक ने हैरी को अपना बल्ला भी भेंट किया। युवा हैरी ने टेक्टर ने भारत के खिलाफ पहले टी20 में 33 गेंद पर ही नाबाद 64 रन बना दिये थे। इस दौरान उसने उमराम मलिक सही सभी गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ होकर खेला था।

पांड्या ने टेक्टर की जमकर तारीफ की और कहा कि वह उन्हें भविष्य में आईपीएल में देखना चाहते हैं। पांड्या ने कहा, ‘उन्होंने कई शानदार शॉट खेले। वह सिर्फ 22 साल के हैं। मैंने उन्हें एक बल्ला भेंट किया है, ताकि वह कुछ और शानदार छक्के लगाएं और शायद एक आईपीएल अनुबंध भी हासिल करें। उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।’

इससे पहले भी इस युवा बल्लेबाज ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और न्यूजीलैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था।