ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । कोरोना गाइडलाइन का पालन नही करने वालो के ऊपर अब अतिरिक्त तहसीलदार सीपत शशि भूषण सोनी के द्वारा 15 जनवरी को सीपत के व्यापारियों से 3100 रुपये का जुर्माना ठोका गया हैं द्य और तहसीलदार सोनी ने ने बताया कि यह अभियान अब प्रतिदिन चलता रहेगा जब तक लोगो को अपने स्वास्थ्य के प्रति इस तरह की सावधानी बरती न जाएगी द्य कहा कि लोगो को अपने स्वास्थ्य के साथ साथ अपने परिजनों की भी सेहत का ख्याल रखना जरूरी हैं

इसीलिए यह जागरूकता अभियान चलाई जा रही हैं द्य इस कार्य मे राजस्व निरीक्षक प्रदीप शुक्ला राजस्व सीपत पटवारी देव कश्यप,ग्राम पंचायत सीपत सचिव हेमंत पटेल एवम कोटवार के साथ राजस्व विभाग,सीपत थाना स्टाफ एवम पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा सीपत में जागरुकता अभियान के तहत मास्क नही पहनने वाले दोपहिया वाहन ,ऑटो ,पेट्रोल बिना मास्क का देने सहित किराना दुकान मोबाइल दुकान ऑटो रिपेयर दुकान, मुर्गा कार्नर होटल एवम अन्य मास्क नही पहनने वाले को पहनने के लिए प्रोत्साहित किये,इस बीच अभियान चलाकर वाहन चालकों से 3100 जुर्माना वसूल किया गया । वही इस कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच हड़कम्प मचा रहा।इधर लोग जांच अफसरों और अभियान को देख मास्क पहनने लगे।